पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिवार से की मुलाकात
Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से मंगलवार को हरियाणा के करनाल में मुलाकात की। लोकसभा में विपक्ष के नेता दोपहर हरियाणा के करनाल पहुंचे।
गांधी जब नरवाल के करनाल स्थित आवास पर पहुंचे तो वहां मौजूद पार्टी नेताओं में रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल थे। जहां उन्हें दिवंगत विनय की पत्नी हिमांशी और उनके परिजनों से मुलाकात की। इससे पहले राहुल कानपुर शुभम द्विवेदी के परिवार मिलने भी पहुंचे थे। राहुल के दौरे को देखते हुए घर के आस पास और इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
#WATCH | Karnal, Haryana | Congress MP & LoP Lok Sabha Rahul Gandhi arrives at the residence of Indian Navy Lieutenant Vinay Narwal, who lost his life in the Pahalgam terror attack pic.twitter.com/Jp0ttMA51s
— ANI (@ANI) May 6, 2025
तो वहीं दूसरी ओर विनय की पत्नी हिमांशी ने हमले के बाद देशवासियों से मुस्लिमों और कश्मीरियों के प्रति नफरत न फैलाने की अपील की थी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया, जबकि कुछ यूजर्स उनके पक्ष में आए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए हिमांशी का सपोर्ट किया। इसके साथ ही लोगों के बर्ताव को दुर्भाग्य पूर्ण करार दिया।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पर्यटन के लिए मशहूर पहलगाम के पास बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे।
Also Read: 7 मई को देश भर में होगा मॉक ड्रिल, केंद्र सरकार ने क्यों दिए ये आदेश?

