राहुल गांधी के साथ सेल्फी के दौरान छात्रा ने किया Kiss, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। SSPMS मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर राहुल गांधी छात्रों के साथ फोटो और सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान एक युवा छात्रा ने अचानक राहुल गांधी के गाल पर किस कर दिया। राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए छात्रा से कुछ देर बातचीत की। इसके बाद वह सुरक्षाकर्मियों के साथ आगे बढ़ गए।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, शिक्षा, समानता और छात्राओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी ने महिलाओं से पितृसत्तात्मक सोच के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने ‘बी लाउड, बी प्राउड’ का संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं को समाज में अपना अधिकार हासिल करना चाहिए।

महिलाओं की पहचान पर राहुल का जोर

राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं को किसी के अधीन या किसी की संपत्ति मानने वाली सोच को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर महिला की पहचान उसकी अपनी है और उसे अपने फैसले खुद लेने का अधिकार होना चाहिए।

कार्यक्रम को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव उपाध्याय ने कार्यक्रम को ‘राजनीतिक ड्रामा’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने छात्रों के वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय सिर्फ लफ्फाजी की और भीड़ जुटाने के लिए कॉलेज की बसों का इस्तेमाल किया गया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन सावंत ने पलटवार करते हुए कहा कि युवाओं की बड़ी भागीदारी से सत्ताधारी गठबंधन घबरा गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन की पाबंदियों के बावजूद कार्यक्रम में ऐतिहासिक उत्साह दिखा। सावंत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के Gen Z संवाद पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि भाजपा युवाओं के अवसर सीमित कर रही है।

Also Read: Aligarh News: कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर महिला से कार में रेप, जेवर और 35 हजार भी लूटे 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.