लखनऊ और झांसी में ED का एक्शन, पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव के ठिकानों पर छापेमारी
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार की सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के एक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी की कई टीमों ने लखनऊ और झांसी में पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक दीप नारायण सिंह यादव से जुड़ी संपत्तियों पर एक साथ छापेमारी की। लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित एक अपार्टमेंट सहित झांसी में उनके पैतृक निवास और करीबियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पूर्व विधायक पर कई आपराधिक मामले हैं दर्ज
विजिलेंस विभाग की FIR को आधार बनाकर शुरू की गई इस कार्रवाई के तहत लखनऊ के एल्डिको कॉलोनी और कानपुर रोड स्थित सनराइज अपार्टमेंट के फ्लैट्स खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पूर्व विधायक के खिलाफ जालसाजी, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे करीब 60 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच ED के अधिकारी डिजिटल गैजेट्स, बैंक ट्रांजैक्शन और अचल संपत्तियों के कागजात अपने कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान परिसर में मौजूद परिजनों और कर्मचारियों के बाहर आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
Also Read: इटावा में सरिया लदे ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत

