Bareilly News: आंवला के बाल विद्यापीठ स्कूल में राखी प्रतियोगिता, 187 छात्रों ने लिया भाग, विजेताओं को मिला सम्मान

Bareilly News: आंवला स्थित बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ‘राखी बनाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। रामनगर रोड स्थित इस विद्यालय में शुरू हुई इस प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के कुल 187 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक राखियाँ बनाईं। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं से कई छात्र-छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। इनमें कक्षा 5वीं से सक्षम, इशिता और इंशा शादाब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह, कक्षा 6वीं से सार्थक पाराशरी और लवी यादव, कक्षा 7वीं से वाकर अली, प्रतीक सिंह, सुभद्रा और काव्या सिंह, कक्षा 8वीं से आशीष राजपूत, साक्षी और उर्वशी, कक्षा 9वीं से सेजल गौतम, आराध्या खंडेलवाल और मीत गेरा, कक्षा 10वीं से काव्या अग्रवाल और सिद्धि अग्रवाल, कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग से सुष्मिता मंडल और मानवी शर्मा, तथा कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग से सफिया और वाणिज्य वर्ग से अक्षरा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजीव गुप्त, प्रधानाचार्या सारिका गुप्ता, ज्योति सक्सेना, साइमा बी और रंजना सिंह ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजीव गुप्त, प्रधानाचार्या सारिका गुप्ता और समन्वयक आरपीएस तोमर ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियों की सराहना की। उन्होंने भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को इस पावन पर्व की बधाई दी।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: KBC 18: ‘शादी की तारीख मत भूलना, वरना जूता-बेलन सब चलेगा’, अमिताभ बच्चन की मजेदार सलाह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.