सरकारी स्कूल का वीडियो X पर डालना पड़ा भारी, वाराणसी में AAP प्रवक्ता गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। आदमपुर पुलिस ने यह कार्रवाई उनके ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत एक सरकारी स्कूल का वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट करने के मामले में की। पुलिस ने उन्हें जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच से हिरासत में लिया। मेडिकल के बाद उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।

मुकेश सिंह के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय कोनिया के प्रधानाध्यापक कमलेश दत्त पांडेय की शिकायत पर पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि 21 अगस्त को मुकेश ने अपने एक्स हैंडल से 2 मिनट 10 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया। इसमें स्कूल को गरीब बच्चों से शिक्षा छीनने के लिए बंद किए जाने की बात कही गई थी।

2023 में छत गिरने के बाद हुआ था शिफ्ट

प्रधानाध्यापक के मुताबिक, स्कूल बंद नहीं हुआ है। 3 जुलाई 2023 को भवन की छत का बड़ा हिस्सा गिर गया था। इसके बाद 19 जुलाई 2023 को खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर स्कूल को पास के कोनिया सट्टी प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया गया। वर्तमान में वहां 52 बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूल में एक प्रधानाध्यापक, दो सहायक शिक्षक और एक शिक्षा…

भवन और जमीन का विवाद सिविल जज चतुर्थ की अदालत में लंबित है और विपक्षी पक्ष को स्टे मिला हुआ है। इसी कारण पुराने भवन का दोबारा निर्माण नहीं हो पा रहा है।

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया और जांच के बाद मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए हैं। वहीं, AAP नेताओं ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Also Read : लखनऊ में 4 बच्चों की मां को शादी का झांसा, 2 साल तक संबंध बनाने का आरोप, धर्मांतरण का दबाव 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.