किसान, मज़दूर और गरीब वर्ग के हित सुरक्षित करने वाले नेता थे राममनोहर लोहिया: राम अवध यादव

पडरौना, कुशीनगर। समाजवादी पार्टी (SP) के जिला कार्यालय ‘लोहिया भवन’ में रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि एक समारोह के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सपा नेताओं ने डॉ. लोहिया के संघर्ष और समाजवाद में उनके योगदान को याद किया।

सपा के जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने डॉ. लोहिया को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ. लोहिया समाज के गरीबों, किसानों और मज़दूरों की लड़ाई लड़कर उनके हितों को सुरक्षित करने वाले नेता थे। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा और एक प्रखर चिंतक होने के नाते समाज का हर वर्ग उन्हें पसंद करता था।

नेताओं ने किया लोहिया के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान

राजेश प्रताप राव उर्फ बण्टी ने कहा कि डॉ. लोहिया ने गैर-बराबरी को दूर कर समाज में समानता का अधिकार सुनिश्चित कराया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से लोहिया के आदर्शों, सिद्धांतों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

राजेन्द्र यादव उर्फ मुन्ना ने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाजवाद का परचम पूरी दुनिया में लहराया। बृजेंद्र पाल उर्फ बबलू ने याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी डॉ. लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर ही समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। समारोह को विक्रमा यादव, पूर्व विधायक कासिम अली, संतोष यादव, राजकुमार जायसवाल, वाजिद अली सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में मो. आजम, देवेन्द्र यादव, राजेन्द्र पाल, निठरी राजभर, राम परसन सिंह, राम प्रताप कुशवाहा, सिकन्दर आलम, कैसर जमाल टीटू, हीरालाल प्रजापति, जाहिद अंसारी, अकबर अंसारी, रामवृक्ष यादव, बिसमिल्ला अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, राजीव यादव, अजय गोंड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राघवेंद्र मल्ल

 

Also Read: बिहार चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.