‘रामायण’ का ट्रेलर ऑनलाइन लीक! कड़ी सुरक्षा के बावजूद वायरल हुईं क्लिप्स, रणबीर कपूर के राम अवतार ने बढ़ाई उत्सुकता

Bollywood News: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 18 जुलाई को दिल्ली के भारत मंडपम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद चुनिंदा मेहमानों को ट्रेलर दिखाया गया, लेकिन सख्त सुरक्षा इंतजामों के बावजूद ट्रेलर की कुछ कथित क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन क्लिप्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

ट्रेलर की कई वीडियो क्लिप्स एक्स (पूर्व ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा की जा रही हैं।

हालांकि, इनमें से कुछ वीडियो फर्जी बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ को ट्रेलर की वास्तविक झलक माना जा रहा है। आधिकारिक तौर पर इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है।

रणबीर कपूर के राम अवतार ने जीता दिल

वायरल क्लिप्स में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं साई पल्लवी माता सीता, अरुण गोविल राजा दशरथ और लारा दत्ता कैकई की भूमिका में दिखाई दे रही हैं।

एक दृश्य में भगवान राम के वनवास पर जाने की झलक देखने को मिलती है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Ramayan Trailer

कथित ट्रेलर में रणबीर कपूर का आंखों पर पट्टी बांधकर घुड़सवारी करना और साई पल्लवी का भावनात्मक अभिनय चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं, यश के रावण अवतार की झलक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अभिनेता सनी देओल, जो फिल्म में हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं, पहले ही बता चुके हैं कि पहले भाग में उनका किरदार सीमित रहेगा।

सुरक्षा के बावजूद कैसे लीक हुआ ट्रेलर?

लॉन्च इवेंट में मोबाइल से रिकॉर्डिंग पर पूरी तरह रोक थी। बताया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग की कोशिश करने वाले कुछ लोगों के मोबाइल तक सुरक्षा कर्मियों ने जब्त कर लिए थे।

इसके बावजूद ट्रेलर की कथित क्लिप्स का सोशल मीडिया पर पहुंच जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

रिलीज का इंतजार

फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। वहीं ‘रामायण पार्ट-1’ 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर की कथित लीक क्लिप्स के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह और इंतजार दोनों बढ़ गए हैं।

Also Read: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे ऋतिक रोशन, छात्रों के मानसिक तनाव का किया जिक्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.