Ranji Trophy 2025: जम्मू का नया तूफान आकिब नबी, 10 विकेट लेकर राजस्थान को दी करारी शिकस्त

Sandesh Wahak Digital Desk: रणजी ट्रॉफी 2025 के दूसरे राउंड में जम्मू-कश्मीर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को एक पारी और 141 रनों से हरा दिया।

श्रीनगर में खेले गए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज आकिब नबी पूरी तरह से छा गए। उन्होंने पूरे मैच में 10 विकेट लेकर राजस्थान की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया और अपनी घातक गेंदबाजी से सनसनी मचा दी।

Auqib Nabi

पहली पारी में शुरू किया कहर

पहली पारी में आकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए और राजस्थान को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

दूसरी पारी में आकिब नबी ने कहर बरपाते हुए 7 विकेट झटके। राजस्थान की टीम मात्र 89 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

उमरान मलिक को छोड़ दिया पीछे 

कभी जम्मू-कश्मीर क्रिकेट की पहचान उमरान मलिक हुआ करते थे, लेकिन हाल के दिनों में वे लय से बाहर हैं।

वहीं, आकिब नबी ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच लिया है। क्रिकेट जगत अब जम्मू-कश्मीर के इस नए “स्पीड स्टार” की चर्चा कर रहा है।

कौन हैं आकिब नबी?

28 वर्षीय आकिब नबी बारामुल्ला जिले से आते हैं। उनके पिता एक स्कूल टीचर हैं। शुरुआती दिनों में कोचिंग सुविधा न होने के कारण आकिब ने खुद को बेहतर बनाने के लिए डेल स्टेन के वीडियो देखकर गेंदबाजी सीखी। वे स्टेन को अपना “वर्चुअल कोच” मानते हैं।

अब तक का क्रिकेट करियर

आकिब नबी अब तक 33 प्रथम श्रेणी, 29 लिस्ट ए, और 27 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 113 विकेट, लिस्ट ए में 42 विकेट, और टी20 में 28 विकेट झटके हैं।

इस प्रदर्शन के साथ यह साफ हो गया है कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया है — आकिब नबी, जो अब देश के तेज गेंदबाजों में अपनी अलग पहचान बनाने की राह पर हैं।

Also Read: ICU में भर्ती श्रेयस अय्यर की हालत पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब तक होंगे फिट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.