रवि किशन अब बनेंगे लीड हीरो, ‘नागजिला’ के मेकर्स के साथ साइन की स्प्रिचुअल फिल्म

Bollywood News: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रवि किशन अब हिंदी फिल्मों में लीड हीरो के तौर पर नजर आने वाले हैं।

‘मिर्जापुर द फिल्म’ में अपने अभिनय से चर्चा बटोरने के बाद उन्होंने एक नई फिल्म साइन की है। यह एक स्प्रिचुअल फैमिली एंटरटेनर होगी, जिसमें रवि किशन मुख्य भूमिका निभाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का निर्माण महावीर जैन फिल्म्स करेगा। इसी प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘नागजिला’ में भी रवि किशन काम कर रहे हैं। फिल्म का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जा सकता है।

जनवरी से शुरू होगी शूटिंग

रवि किशन की इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2027 से शुरू होने की बात कही जा रही है। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है।

इसका निर्देशन अमित आर्यन करेंगे, जिन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है।

ईश्वर से दोस्ती की कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द होगी, जो ईश्वर को सिर्फ भगवान नहीं बल्कि अपना सबसे करीबी दोस्त मानता है।

कहानी में ईश्वर और इंसान के इस रिश्ते को भावनात्मक और मनोरंजक अंदाज में दिखाया जाएगा। फिल्म को पूरे परिवार के लिए बनाया जा रहा है।

रवि किशन के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि हिंदी सिनेमा में अब तक वह ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं।

इस फिल्म के जरिए वह पहली बार बड़े स्तर पर लीड रोल में अपनी एक्टिंग का दम दिखाएंगे।

Also Read: Indian Idol 17 में दिखेगा ‘लेजेंड्स’ का जलवा, पुराने चेहरों की वापसी से नॉस्टैल्जिया का तड़का

Get real time updates directly on you device, subscribe now.