यूपी में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों के लिए चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने 15 मिमी/घंटे की रफ्तार से बारिश का अनुमान जताया, जनजीवन हो सकता है प्रभावित
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और यूपी के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
किन जिलों में है अलर्ट?
मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत 15 से ज़्यादा जिलों के लिए ‘महा-चेतावनी’ जारी की है। इनमें हापुड़, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, रामपुर, खेरी, बहराइच, बरेली, फर्रुखाबाद, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अमेठी और प्रयागराज शामिल हैं। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, आज इन इलाकों में 15 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
लखनऊ का मौसम और लोगों के लिए सलाह
लखनऊ में आज सुबह और शाम के समय अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। आज अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि बारिश के कारण दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि जल निकासी की समस्या हो सकती है। वहीं, आम नागरिकों को घर से बाहर निकलते समय छाता और रेनकोट साथ रखने की सलाह दी गई है।
Also Read: Semicon India 2025: भारत को ‘सेमीकंडक्टर हब’ बनाने का मिशन शुरू, PM मोदी आज करेंगे शुभारंभ

