RJD ने बिहार MLC चुनाव के लिए खोले पत्ते, 6 सीटों पर टिकट फाइनल, बाकी 2 पर सस्पेंस
Bihar MLC Election 2026 RJD Candidates: बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने आठ में से छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल (Mangni Lal Mandal) के हस्ताक्षर से 11 सितंबर 2026 को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई।
पटना की दोनों सीटों पर उम्मीदवार तय
RJD ने पटना की शिक्षक और स्नातक, दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप कुमार को उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा सारण और तिरहुत सीटों के लिए भी पार्टी ने अपने चेहरे तय कर दिए हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. जयराम यादव को टिकट मिला है, जबकि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रश्मि विनायक गौतम RJD की उम्मीदवार होंगी।
कोशी और दरभंगा से भी नाम घोषित
पार्टी की सूची में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नितेश कुमार और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा को उम्मीदवार बनाया गया है।
इस तरह RJD ने आठ में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों (RJD Candidates) का ऐलान कर दिया है। इनमें शिक्षक और स्नातक दोनों श्रेणी की सीटें शामिल हैं। बाकी दो सीटों पर पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है।

