Roadies Rebirth: प्रिंस और निखिल से भिड़ीं नेहा धूपिया, रणविजय सिंह की आंखों में आए आंसू

Entertainment News: रियलिटी शो ‘रोडीज’ अपने 21वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। नए सीजन का नाम ‘रोडीज रीबर्थ’ रखा गया है।

मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें गैंग लीडर्स के बीच तीखी बहस, कंटेस्टेंट्स के भावुक खुलासे और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है।

शो का प्रसारण 16 अक्टूबर से MTV और JioHotstar पर शुरू होगा।

इस बार शो में मुकाबला अनुभवी गैंग लीडर्स और नई पीढ़ी के चेहरों के बीच होगा। रणविजय सिंह शो को होस्ट करेंगे।

प्रोमो में कंटेस्टेंट्स को अपनी टीम में शामिल करने और ‘रोडियम्स’ खर्च करने को लेकर गैंग लीडर्स के बीच खींचतान दिखाई गई है।

प्रोमो का सबसे चर्चित हिस्सा नेहा धूपिया का गुस्सा है। वीडियो में नेहा अपने साथी गैंग लीडर्स प्रिंस नरूला और निखिल चिनपा से नाराज नजर आती हैं।

वह दोनों को ‘धोखेबाज’ कहती हैं और गुस्से में सेट छोड़कर चली जाती हैं। हालांकि, इस विवाद की पूरी वजह प्रोमो में स्पष्ट नहीं होती।

वहीं, रणविजय सिंह अपने मजाकिया अंदाज में प्रिंस नरूला की टांग खींचते हुए उनसे पूछते नजर आते हैं कि आखिर उनके पास कितने दिमाग हैं।

कंटेस्टेंट की कहानी सुनकर भावुक हुए रणविजय

प्रोमो में एक कंटेस्टेंट अपनी जिंदगी से जुड़ा निजी अनुभव साझा करता नजर आता है। उसकी कहानी सुनकर सेट पर मौजूद लोग भावुक हो जाते हैं।

प्रोमो के मुताबिक, कंटेस्टेंट के खुलासे के दौरान रणविजय सिंह भी अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं।

Roadies Rebirth

दूसरी ओर, कुछ कंटेस्टेंट्स के व्यवहार पर गैंग लीडर्स नाराज होते दिखाई देते हैं। बानी जे एक कंटेस्टेंट को फटकार लगाती हैं और उसे शो से बाहर जाने के लिए कहती हैं।

इस बार OGs और NewGs के बीच मुकाबला

‘रोडीज रीबर्थ’ में अनुभवी गैंग लीडर्स यानी OGs के तौर पर निखिल चिनपा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला नजर आएंगे। वहीं, NewGs की टीम में अभिषेक मल्हान, बानी जे और बशीर अली शामिल हैं।

दिल्ली, कोलकाता, चंडीगढ़ और पुणे में ऑडिशन के बाद अब शो में प्रतियोगियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

इस बार शो रविवार के बजाय हर शुक्रवार और शनिवार शाम 7 बजे प्रसारित होगा। प्रोमो से संकेत मिलता है कि नए सीजन में टीम रणनीति, टकराव और कठिन चुनौतियां अहम भूमिका निभाएंगी।

Also Read: सनी देओल की ‘सूर्या अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Get real time updates directly on you device, subscribe now.