सनी देओल की ‘सूर्या अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Sunny Deol Upcoming Film: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है।

इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। फिल्म में सनी देओल एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

मोशन पोस्टर में सनी देओल का लुक उनके अब तक के चर्चित किरदारों से अलग दिखाई देता है। पोस्टर में वह मुंह में सिगरेट लिए और आंखें बंद किए नजर आ रहे हैं।

उनके इस लुक से फिल्म में उनके किरदार के ग्रे शेड में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, पोस्टर से कहानी और किरदार की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

सनी देओल के इस लुक पर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई प्रशंसकों ने उनके नए अंदाज की तारीफ की है और फिल्म को लेकर उत्साह जताया है।

कब रिलीज होगी ‘सूर्या अंत से आरंभ तक’?

फिल्म ‘सूर्या अंत से आरंभ तक’ 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन एम. पद्मकुमार कर रहे हैं।

फिल्म में सनी देओल के साथ रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

सनी देओल की पिछली फिल्मों ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ को मिली सफलता के बाद उनकी इस नई फिल्म पर भी दर्शकों की नजरें हैं।

अब देखना होगा कि ‘सूर्या अंत से आरंभ तक’ में उनका नया किरदार दर्शकों को कितना पसंद आता है।

Also Read: लालू यादव को देखकर भावुक हुए तेज प्रताप, पिता की सेहत पर जताई चिंता, राबड़ी देवी ने संभाला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.