चट्टान जैसी बॉडी, हाथ में गदा… राम चरण बने ‘पेद्दी पहलवान’, धुरंधर 2 के चलते टली फिल्म

Sandesh Wahak Digital Desk: साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR के बाद भले ही किसी बड़ी हिट का इंतज़ार किया हो, लेकिन अब उनकी आने वाली फिल्म पेद्दी से फैंस को काफी उम्मीदें बंध गई हैं।

राम चरण ने राम नवमी के मौके पर अपना जन्मदिन मनाते हुए फिल्म से अपना नया दमदार लुक साझा किया है, जिसमें वह ‘पेद्दी पहलवान’ के अवतार में नजर आ रहे हैं।

राम चरण के जन्मदिन पर मेकर्स ने ‘पेद्दी’ का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इसी के साथ फिल्म की नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया।

पहले यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन धुरंधर 2 के प्रभाव को देखते हुए इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई है। अब ‘पेद्दी’ 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Superstar Ram Charan

क्रिकेटर से पहलवान बना ‘पेद्दी’

करीब एक साल पहले ‘पेद्दी’ का पहला प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसे मेकर्स ने ‘फर्स्ट शॉट’ नाम दिया था। इसमें राम चरण एक गांव के लोकल क्रिकेटर के किरदार में दिखे थे।

इसी लुक में फिल्म का गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया रील्स पर खूब वायरल हुआ।

अब नए प्रोमो में कहानी आगे बढ़ती दिखती है, जहां वही राउडी क्रिकेटर ‘पेद्दी’ अब कुश्ती के अखाड़े में उतरता है।

फिल्म में किसी डबल रोल का संकेत नहीं है, बल्कि नैरेशन के जरिए बताया गया है कि हालात पेद्दी को कुश्ती लड़ने पर मजबूर कर देते हैं।

‘पेद्दी पहलवान’ का दमदार अवतार

पहलवान के रोल के लिए राम चरण ने चट्टान जैसी मजबूत और मस्क्युलर बॉडी तैयार की है। प्रोमो में उनका वजनदार गदा उठाए अवतार और संवाद — “खेल मेरा घमंड है” — दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है। लुक और बॉडी लैंग्वेज से वह एक पारंपरिक भारतीय पहलवान के रूप में पूरी तरह फिट नजर आते हैं।

गांव के आत्मसम्मान की कहानी

‘पेद्दी’ शब्द तेलुगु में किसी समुदाय के मुखिया या सम्मानित व्यक्ति के लिए इस्तेमाल होता है। उपलब्ध जानकारियों के मुताबिक, फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी है जो खेल के जरिए अपने गांव और समुदाय के आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ता है।

हिंदी प्रोमोज में राम चरण ने अपनी ही आवाज में भोजपुरी टच के साथ डबिंग की है, जो उत्तर भारतीय दर्शकों से भी मजबूत कनेक्शन बना सकती है।

स्टाइल, स्वैग और मास मोमेंट्स से भरे प्रोमोज और गानों के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि थिएटर में ‘पेद्दी’ क्या कमाल दिखाती है।

फिलहाल फैंस को 30 अप्रैल का इंतजार करना होगा, जब राम चरण ‘पेद्दी पहलवान’ बन बड़े पर्दे पर उतरेंगे।

Also Read: भूषण कुमार के साथ मिलकर विवेक अग्निहोत्री बनाएंगे ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान के झूठ को करेंगे बेनकाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.