चलती बाइक पर रोमांस करना कपल को पड़ा भारी, नोएडा पुलिस ने 53,500 रुपये का ठोका चालान

Sandesh Wahak Digital Desk: नोएडा में एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक पर रोमांस करना एक कपल को महंगा पड़ गया। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और युवक पर भारी भरकम चालान ठोक दिया।

चलती बाइक पर दिखा प्यार का नज़ारा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की उल्टी दिशा में लड़के को गले लगाए बाइक पर बैठी है, जबकि लड़का बाइक चला रहा है। हैरानी की बात ये है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, और लड़की के हाथ में ही हेलमेट लटक रहा था। ये सब नोएडा एक्सप्रेसवे जैसे हाई-स्पीड जोन में हो रहा था, जहां ज़रा सी गलती जानलेवा साबित हो सकती है।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हुई एक्टिव

यह वीडियो पीछे से आ रही एक कार में बैठे युवकों ने बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ ही घंटों में यह वायरल हो गया और लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। लोगों ने इसे बेवकूफी, खुद की और दूसरों की जान से खिलवाड़ बताते हुए ट्रैफिक पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

ट्रैफिक पुलिस ने सिखाया सबक

वीडियो का संज्ञान लेते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बाइक नंबर से युवक की पहचान की और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चलते कुल 53,500 रुपये का चालान काटा। साथ ही पुलिस ने युवक को भविष्य में इस तरह की लापरवाही न दोहराने की सख्त चेतावनी भी दी।

Also Read: WPI Data : मई में थोक महंगाई दर घटकर 0.39% पर आई, 14 महीने में सबसे कम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.