Balrampur News: नियम-कायदे ताक पर: तबादला नीति के बावजूद कार्यमुक्त नहीं हुए वरिष्ठ सहायक राजकुमार

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में तबादला नीतियों और उच्चाधिकारियों के शासकीय आदेशों को धता बताकर बाबुओं की मनमानी का अजब खेल चल रहा है। जिले के लोनिवि प्रांतीय खंड में तैनात वरिष्ठ सहायक राजकुमार जायसवाल पिछले 16 वर्षों से यानी 2010 से लगातार एक ही जगह जमे हुए हैं। सेवा नियमावली के तहत कोई भी सहायक या वरिष्ठ सहायक अपने गृह या संबंधित जिले में अधिकतम 7 वर्ष ही तैनात रह सकता है, जबकि हर 3 वर्ष में पटल परिवर्तन का स्पष्ट नियम है।

समय सीमा पूरी होने के बाद शासन की नीति के तहत देवीपाटन मंडल के मुख्य अभियंता अखिलेश कुमार दिवाकर ने 30 मई 2026 को आदेश जारी किया था। इस आदेश में करीब एक दर्जन लिपिकों के साथ राजकुमार का तबादला भी प्रांतीय खंड बलरामपुर से प्रांतीय खंड बहराइच में वरिष्ठ सहायक पद पर किया गया था। पत्र में तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर एक सप्ताह के भीतर सूचना देने के निर्देश थे, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया।

नियम-कायदे ताक पर: तबादला नीति के बावजूद कार्यमुक्त नहीं हुए वरिष्ठ सहायक राजकुमार

इस मामले में मुख्य अभियंता अखिलेश कुमार दिवाकर ने बताया कि उन्होंने यह आदेश करीब तीन महीने पहले जारी किया था और किसी का भी तबादला निरस्त नहीं हुआ है; जिले से बहराइच के लिए कार्यमुक्त क्यों नहीं किया जा रहा, इसका जवाब प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ही दे सकते हैं।

वहीं, दूसरी तरफ प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र राय पिछले 10 से 15 दिनों से न तो फोन कॉल का जवाब दे रहे हैं और न ही आधिकारिक ईमेल व व्हाट्सएप पर भेजे गए सवालों का कोई उत्तर दे रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी की यह लंबी चुप्पी विभागीय गलियारों में गहरी साठगांठ की ओर इशारा कर रही है।

रिपोर्ट- योगेंद्र त्रिपाठी

Also Read: समाजवादी छात्र सभा की नई ड्रेस लॉन्च, नीली शर्ट-टीशर्ट में दिखेंगे कार्यकर्ता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.