Bareilly News: तमंचे और कारतूस के साथ मीरगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर परौरा मोड़ के पास से एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी मीरगंज के नेतृत्व में 7 सितंबर की शाम पुलिस टीम के उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल अरकान आलम और कांस्टेबल अंकुर सिरोही क्षेत्र में गश्त पर थे। रात करीब 8:34 बजे पुलिस ने परौरा मोड़ के पास घेराबंदी कर 24 वर्षीय युवक जावेद हुसैन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त जावेद हुसैन (पुत्र जाबिर हुसैन, निवासी पैगानगरी, थाना मीरगंज, बरेली) ने बताया कि वह हरियाणा के गुरुग्राम में सब्जी की ठेली लगाता है और कभी-कभार ही गांव आता है। उसने स्वीकार किया कि तमंचा उसने अपनी सुरक्षा के लिए बिना किसी वैध लाइसेंस के अपने पास रखा हुआ था और वह इसे लेकर घूम रहा था, तभी पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया।
आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज, भेजा गया जेल
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना मीरगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 442/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है। विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: Balrampur News: नियम-कायदे ताक पर: तबादला नीति के बावजूद कार्यमुक्त नहीं हुए वरिष्ठ सहायक राजकुमार

