Salman Khan छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट! 6 मंजिला सी-फेसिंग घर का काम हुआ शुरू
Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan एक बार फिर सुर्खियों में हैं—इस बार वजह उनकी फिल्में नहीं, बल्कि नया घर है।
जानकारी के मुताबिक, सलमान खान बांद्रा में सी-फेसिंग 6 मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनवा रहे हैं, जिसके लिए Maharashtra Coastal Zone Management Authority (MCZMA) से मंजूरी मिल चुकी है।
यह नया प्रोजेक्ट बांद्रा के चिम्बई इलाके में तैयार होगा, जो Galaxy Apartment से कुछ ही दूरी पर स्थित है। गौरतलब है कि सलमान खान 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं।
उनके भाई अरबाज खान भी परिवार के साथ वहीं अलग फ्लोर पर रहते हैं।
क्यों बनवा रहे हैं नया आशियाना?
सूत्रों के अनुसार, सलमान खान के लिए सुरक्षा एक बड़ा कारण है। काला हिरण मामले के बाद से उन्हें गैंगस्टर Lawrence Bishnoi से लगातार धमकियां मिलती रही हैं।
साल 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना के बाद उनकी सुरक्षा और बढ़ाई गई थी और उन्हें Y+ सुरक्षा प्रदान की गई। ईद पर फैन्स से मिलने वाली बालकनी को भी बुलेटप्रूफ किया गया। कहा जा रहा है कि नया लोकेशन सुरक्षा के लिहाज से ज्यादा उपयुक्त है।

किसके नाम पर है प्लॉट?
MCZMA दस्तावेजों के मुताबिक, यह जमीन सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर रजिस्टर्ड है। यहां पहले 1956 से पहले का दो मंजिला मकान था, जिसे जर्जर हालत के चलते गिरा दिया गया।
नए घर में क्या होगा खास?
- ग्राउंड फ्लोर + स्टिल्ट पार्किंग + 6 मंजिल
- कुल क्षेत्रफल: करीब 1,014 वर्ग मीटर
- प्रोजेक्ट डेवलपर: सच डेवलपर्स
- BMC द्वारा IOD अक्टूबर 2025 में जारी
- निर्माण के दौरान कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा, बल्कि नए पेड़ लगाए जाएंगे
क्या गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे सलमान?
फिलहाल इस सवाल पर सलमान खान या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि नया घर तैयार होने के बाद वह गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे या नहीं।
फिल्मों की बात करें तो ‘सिकंदर’ के बाद उनकी कोई रिलीज नहीं आई है। ‘मातृभूमि’ का काम पूरा हो चुका है, रिलीज डेट पर सस्पेंस बरकरार है।
इसके अलावा वह वामसी पेडिपल्ली के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुके हैं और राज एंड डीके व फरहान अख्तर के प्रोजेक्ट्स से भी उनका नाम जुड़ रहा है।
Also Read: Welcome 4: क्या पर्दे पर लौटेगी उदय-मजनू की जोड़ी? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा हिंट

