Bareilly News: शिक्षक दिवस पर गुरुओं के सम्मान में रोपे पौधे, अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर गोष्ठी आयोजित
Bareilly News: बरेली के आंवला स्थित शशांक जूनियर हाई स्कूल, कुद्दा में शिक्षक दिवस का शुभ अवसर बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए एक पेड़ गुरु के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी (आंवला रेंज), विद्यालय प्रबंधक, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वृक्षारोपण के साथ-साथ विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के अवसर पर एक विशाल गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने प्रकृति के संतुलन में गिद्धों के योगदान और उनके संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सुरेश चंद्र गुप्ता और वन विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को पर्यावरण व वन्यजीवों की रक्षा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वन विभाग आंवला से क्षेत्रीय वनाधिकारी हनुमान प्रसाद, उपक्षेत्रीय वनाधिकारी अवनेश गंगवार, वन दरोगा गौरव पाल सिंह, अजय गंगवार, नितिन, सोनम सेंगर और महेश चंद्र समेत अनेक गणमान्य लोग और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: मंदिरों की आत्मा: भक्ति और आस्था, वोट और व्यवसाय नहीं…

