सारा अली खान बोलीं- अब मैं अनुराग बसु की हीरोइन कह सकती हूं

Sandesh Wahak Digital Desk: फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। वजह है अनुराग बसु की आने वाली फिल्म मेट्रो… इन दिनों, जिसमें सारा को अहम भूमिका निभाने का मौका मिला है। अनुराग बसु की फिल्मों की लंबे समय से प्रशंसक रहीं सारा अब खुद को गर्व से अनुराग बसु की हीरोइन कह रही हैं।

सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेट्रो देखने और उसे पसंद करने से लेकर अब उसमें काम करने तक… सच में, सपने पूरे होते हैं। अनुराग बसु की हमेशा से फैन रही हूं और अब खुद को उनकी हीरोइन कह सकती हूं। फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ 2007 में आई ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ की तरह ही रिश्तों और भावनाओं की उलझनों को नए अंदाज़ में दर्शाने वाली है। फिल्म में चार अलग-अलग उम्र के जोड़ों की कहानियां दिखाई जाएंगी, जो अपने जीवन के उतार-चढ़ावों से जूझते नज़र आएंगे।

फिल्म में सारा के साथ-साथ अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, अली फज़ल और नीना गुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है और पहला गाना ‘जमाना लागे’ हाल ही में जारी किया गया, जिसे शाश्वत सिंह, पापोन और राघव चैतन्य ने गाया है। यह फिल्म 4 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Also Read: ‘मास्टर बनने की चाहत अब सजा बन गई’ शिक्षक भर्ती की मांग पर डीएलएड अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.