Shahjahanpur: विवाद समारोह में आए युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक विवाह समारोह में आए एक युवक की कथित रूप से अवैध संबंधों के कारण गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि निगोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेबा मुकुंदपुर में वधु पक्ष की ओर से अमित त्रिवेदी (32) विवाह समारोह में आया था लेकिन शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे गांव के बाहर चकरोड पर उसका शव मिला।

उन्होंने बताया कि अमित की गोली मारकर हत्या की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अमित की पत्नी की मौत हो चुकी थी और अमित का ससुराल इसी गांव में था। उन्होंने बताया कि पूछताछ से पता चला कि रिश्तेदारी में एक महिला से अवैध संबंधों के कारण अमित की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

एसपी ने बताया कि विवाह समारोह में आए दो व्यक्तियों अभिषेक तथा अमन के विरुद्ध हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Also Read: ‘रन ऑफ कच्छ का हिस्सा पाकिस्तान को सौंपा गया था’, निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.