किंग खान 60 के हुए, जन्मदिन पर जानिए टिकट बेचने से लेकर बॉलीवुड के शिखर तक शाहरुख खान का सफर
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। तीन दशक से भी ज्यादा समय से हिंदी सिनेमा के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान का सफर टेलीविजन धारावाहिकों से शुरू होकर विश्व स्तर के सिनेमाई आइकन तक पहुँचा है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं अभिनेता शाहरुख खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
संघर्ष और व्यक्तिगत जीवन
जन्म और परिवार: शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम ताज मोहम्मद खान और माँ का नाम लतीफ फातिमा खान था।
टिकट बेचना: आज भले ही वह एक सफल अभिनेता हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने अपनी फिल्म के टिकट बेचने का काम भी किया था।
पिता का सपना: अभिनय में आने से पहले, शाहरुख भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे। कश्मीर के प्रति उनके पिता का लगाव था, इसलिए शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी में कश्मीर नहीं देखा था।
Darr nahi, Dehshat hoon- #KING#KingTitleReveal is out now- https://t.co/HL5qCgss7r
In Cinemas 2026 pic.twitter.com/4JACdDvqV5
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2025
टेलीविजन से फिल्मी सफर तक
टेलीविजन डेब्यू: शाहरुख खान को पहला रोल टीवी शो ‘दिल दरिया’ में ऑफर हुआ था, लेकिन इसके टेलीकास्ट में देरी होने के कारण उनका डेब्यू सीरीज ‘फौजी’ से हुआ। इसके अलावा, उन्होंने ‘वागले की दुनिया’ और ‘उम्मीद’ जैसे धारावाहिकों में भी छोटे रोल किए।
फिल्मी ब्रेक: हेमा मालिनी की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म ‘दिल आशना है’ से उन्हें पहला ब्रेक मिला, लेकिन उनके करियर की आधिकारिक शुरुआत जून 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना’ से हुई थी।
विलन से रोमांस किंग: ‘दीवाना’ के बाद उन्होंने ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ और ‘माया मेमसाब’ जैसी फिल्में कीं, लेकिन ‘बाजीगर’ और ‘डर’ जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल करके सनसनी मचा दी। फिल्म ‘डर’ का डायलॉग ‘आई लव यू क..क..किरण’ आज भी सदाबहार हिट है।
To the man who proves with each passing day that nothing is impossible and keeps raising the standards of Bollywood. My favorite actor and an inspiration to millions 🤍!!#HappyBirthdaySRKpic.twitter.com/x5cUiMApGn
— 𝐉𝐨𝐝 𝐈𝐧𝐬𝐚𝐧𝐞 (@jod_insane) November 1, 2025
करियर का टर्निंग पॉइंट
साल 1994 में अपनी फिल्म ‘कभी हाँ कभी ना’ के प्रीमियर पर शाहरुख ने मुंबई के एक सिनेमाघर में बुकिंग विंडो पर खुद फिल्म के टिकट बेचे थे। लेकिन उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ 1995 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) रही। इस फिल्म के बाद शाहरुख खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 90 के दशक के अंत तक वह युवाओं के बीच सनसनी बन चुके थे और उन्हें भारत में रोमांस आइकन के रूप में पहचाना जाने लगा था।
Also Read: होटलबाज़ी का बढ़ता चलन, धीरे-धीरे कम होती जा रही घर की रसोई की रौनक

