शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर से विवादों में हैं। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत दीपक कोठारी नामक एक व्यवसायी ने दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला
दीपक कोठारी, जो लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के निदेशक हैं, ने आरोप लगाया है कि शिल्पा, राज और एक अन्य व्यक्ति ने उनकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से उनके साथ धोखाधड़ी की। यह कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग और रिटेल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करती थी, जो अब बंद हो चुकी है।
कोठारी के अनुसार, 2015 में राजेश आर्य ने उन्हें शिल्पा और राज से मिलवाया था। उस समय दोनों कंपनी के प्रमुख शेयरधारक थे। कोठारी का आरोप है कि दोनों ने बिजनेस बढ़ाने के नाम पर 75 करोड़ रुपये का लोन मांगा, लेकिन बाद में इसे निवेश के रूप में लेने की बात कही। उन्हें 12 प्रतिशत ब्याज और मूलधन वापस करने का वादा किया गया था।
निवेश का पैसा निजी खर्चों में उड़ाने का आरोप
कोठारी ने अप्रैल 2015 में 31 करोड़ रुपये और सितंबर, 2015 में 28 करोड़ रुपये का निवेश किया। लेकिन, 2016 में शिल्पा ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में कोठारी को पता चला कि 2017 में कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू हो गई थी।
Also Read: ‘भाजपा तो गई’, अखिलेश यादव ने बीजेपी की हार पर कसा तंज

