शिवराज सिंह ने जम्मू के चकरोही गांव पहुंचकर सीमावर्ती किसानों से किया संवाद
Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जम्मू के आरएस पुरा में विकसित कृषि संकल्प अभियान में सहभागिता कर संबोधित किया। साथ ही, शिवराज सिंह सीमा से सटे गांव चकरोही भी पहुंचे और फ्रूट प्लांट नर्सरी का अवलोकन किया। साथ ही, सीमावर्ती किसानों से चर्चा भी की।
इस दौरान शिवराज सिंह ने यहां गोलीबारी, बारूदी सुरंगें, फसल क्षति और पलायन जैसी स्थानीय चुनौतियों और किसानों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। वहीं, उन्होंने सीमावर्ती किसानों को राष्ट्र रक्षा में भागीदार बताते हुए उनकी सुरक्षा जैसे विषयों पर बात की।

