श्रेयस अय्यर को सिडनी हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, BCCI ने दिया तीसरा मेडिकल अपडेट

Sandesh Wahak Digital Desk: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अब बीसीसीआई (BCCI) ने उनकी सेहत को लेकर नया मेडिकल अपडेट जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, श्रेयस अय्यर को सिडनी वनडे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लेते समय पेट में गंभीर चोट लग गई थी।

Shreyas Iyer Injury

गिरने के दौरान उनकी तिल्ली (Spleen) में कट लग गया था, जिससे आंतरिक रक्तस्राव (Internal Bleeding) शुरू हो गया था।

उन्हें तुरंत सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे कुछ दिनों तक आईसीयू (ICU) में रहे।

बीसीसीआई ने अपने बयान में बताया कि चोट की पहचान समय पर कर ली गई थी और सामान्य ऑपरेशन के जरिए ब्लीडिंग को रोक दिया गया। बोर्ड ने कहा कि,

“अब श्रेयस अय्यर की हालत स्थिर है और उनकी रिकवरी उम्मीद के मुताबिक हो रही है। शनिवार, 1 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

लेकिन वे कुछ समय तक सिडनी में ही रहेंगे ताकि मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नज़र रख सके।”

बीसीसीआई ने डॉ. कौरूश हघीगी, उनकी टीम और डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का आभार जताया, जिन्होंने अय्यर के इलाज में अहम भूमिका निभाई।

श्रेयस के हवाई यात्रा के लिए फिट घोषित होने के बाद ही उन्हें भारत लौटने की अनुमति दी जाएगी।

इस बीच, श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था।

उनकी मौजूदा चोट को देखते हुए, साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवंबर के अंत में होने वाली वनडे सीरीज से भी उनके बाहर रहने की संभावना है।

Also Read: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम? जानिए लिस्ट में कहां है भारत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.