सिद्धार्थनगर: 15 केंद्रों पर 6,144 अभ्यर्थी देंगे UPPSC की प्रारंभिक परीक्षा, DM ने तैयारियों का लिया जायजा

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा०) तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा०) परीक्षा-2025 रविवार को जनपद सिद्धार्थनगर में निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6,144 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

DM ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी (DM) डॉ. राजा गणपति आर. ने शनिवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय (पंचमोहनी), रतनसेन महाविद्यालय (बांसी) और रतनसेन इंटर कॉलेज (बांसी) का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों के साथ-साथ सीसीटीवी कक्षों का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कमियों को तुरंत ठीक करने के निर्देश

डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) अरुण कुमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निरीक्षण में पाई गई सभी कमियों को आज ही (शनिवार) देर शाम तक दुरुस्त करा लिया जाए, ताकि रविवार को परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके। इस निरीक्षण के दौरान, उपजिलाधिकारी (बांसी) निखिल चक्रवर्ती और क्षेत्राधिकारी (बांसी) मयंक द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है।

रिपोर्ट : जाकिर खान

 

Also Read: बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जुमले से सत्ता हथियाने की जुगत!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.