सिद्धार्थनगर को मिली ‘केयर मेडीसिटी’ की सौगात, अब त्वचा रोगों का इलाज में मिलेगी सुविधा
Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद सिद्धार्थनगर के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। मंगलवार को पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जमील सिद्दीकी ने बेलहिया चौराहे पर केयर मेडीसिटी क्लिनिक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह क्लिनिक सिद्धार्थनगर के लोगों के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि अब उन्हें त्वचा संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए गोरखपुर या लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जमील सिद्दीकी ने कहा कि सिद्धार्थनगर में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं, और यह नया क्लिनिक भी इसमें एक महत्वपूर्ण योगदान देगा।
मिलेंगी ये खास सेवाएं:
केयर मेडीसिटी क्लिनिक के मालिक डॉ. सगीर अहमद ने बताया कि क्लिनिक में कई तरह के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे:
- हर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. सुधा चौधरी (एम.बी.बी.एस., एम.डी.) यहां उपलब्ध रहेंगी। वह कील-मुहांसे, झुर्रियां, सफेद दाग, खुजली, एलर्जी, गंजापन, और बालों के झड़ने जैसी समस्याओं का इलाज करेंगी।
- हर महीने के दूसरे और चौथे रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ. अवधेश चौधरी (एम.डी. मेडिसिन, डी.एम. कार्डियोलॉजी) हृदय रोग से संबंधित बीमारियों का इलाज करेंगे।
- हर सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ. डी.के. मौर्या (एम.बी.बी.एस., एम.डी. न्यूरो साइकियाट्री) यौन रोग, नस रोग, पागलपन, डिप्रेशन और लकवे जैसी बीमारियों का इलाज करेंगे।
- उद्घाटन समारोह में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। इस क्लिनिक के खुलने से अब सिद्धार्थनगर के लोगों को कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही जिले में मिल पाएंगी।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: बाराबंकी: रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज,…

