Siddharthnagar News: बाढ़ प्रभावित इलाकों का डीएम ने किया दौरा, बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए, शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने सदर तहसील नौगढ़ क्षेत्र में बहने वाली कूड़ा, घोघी, तेलार नाला (सड्डा), और बूढ़ी राप्ती जैसी नदियों के तटबंधों और कटान वाले स्थलों का निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान, जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेई और अन्य कर्मचारी लगातार कटान स्थलों और तटबंधों की निगरानी करें। जहाँ भी मरम्मत की जरूरत हो, उसे तुरंत ठीक कराया जाए, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
इसके साथ ही, डीएम ने उप-जिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य को यह भी निर्देश दिया कि जिन किसानों की फसलें पानी भरने से खराब हुई हैं, उनका तुरंत सर्वे कराया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने उन गाँवों में नावों की व्यवस्था करने को भी कहा, जहाँ पानी भर गया है, ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान, उप-जिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, सिंचाई निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता कृपा भारती और सतीश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: मुख्तार के बेटे उमर अंसारी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

