सिद्धार्थ-कियारा फिर बनने वाले हैं माता-पिता, ज्वाइंट पोस्ट से दी खुशखबरी
Sidharth Malhotra Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की है। बॉलीवुड का यह कपल एक बार फिर माता-पिता बनने वाला है। दोनों ने सोशल मीडिया पर ज्वाइंट पोस्ट के जरिए कियारा की दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।
कियारा और सिद्धार्थ ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके और उनकी बेटी के हाथ के साथ बच्चों के छोटे मोजे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कपल ने लिखा, “एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला। हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है।” पोस्ट में दोनों ने हार्ट, हाथ जोड़ने और बुरी नजर से बचाने वाले इमोजी भी लगाए।
करण जौहर और करीना कपूर ने दी बधाई
कपल की इस पोस्ट पर बॉलीवुड से कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। करण जौहर ने सिद्धार्थ और कियारा को बधाई दी। मनीष मल्होत्रा ने कई हार्ट इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। परिणीति चोपड़ा ने भी दोनों को बधाई दी।
करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मॉमी एंड डैडी फिर से” और इसके साथ दिल वाले इमोजी बनाए।
2023 में हुई थी शादी, पिछले साल बेटी का जन्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 7 फरवरी 2023 को हुई थी। इसके बाद पिछले साल 15 जुलाई को दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ। कपल ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है।
दोनों की लव स्टोरी फिल्म शेरशाह से जुड़ी है। हालांकि उनकी पहली मुलाकात 2018 में एक पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद 2021 में रिलीज हुई शेरशाह की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। फिल्म में कियारा ने सिद्धार्थ की पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया।
सलमान ने किया था दूसरे बच्चे का जिक्र
कियारा और सिद्धार्थ की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर से पहले सलमान खान ने भी उनसे दूसरे बच्चे को लेकर बात की थी। पिछले वीकेंड का वार में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म द वन के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सलमान ने उम्मीद जताई थी कि सिद्धार्थ जल्द एक और बच्चा करेंगे।
सलमान की बात सुनकर सिद्धार्थ मुस्कुरा दिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी थी कि शायद सिद्धार्थ ने दूसरे बच्चे को लेकर इशारा किया है। अब कियारा और सिद्धार्थ की ज्वाइंट पोस्ट के बाद वह चर्चा सच साबित हो गई है।
इसी बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने पिता बनने के अपने अनुभव के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि पिता बनना उनके लिए “सबसे बेहतरीन रोल” रहा है। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी सरायाह 15 महीने की हो गई है और वह धीरे-धीरे नई चीजें सीख रही है। सिद्धार्थ ने कहा था कि उन्हें लगता है कि यह दुनिया की सबसे बेहतरीन भावना है और यह ऐसे ही रहेगी।

