यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, बस्ती, जौनपुर और बलिया समेत कई जिलों के कप्तान बदले

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। जारी की गई आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य में कुल 20 पुलिस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों से नवाजा गया है। इस फेरबदल के तहत बस्ती जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) यशवीर सिंह को जौनपुर का नया SP नियुक्त किया गया है, जबकि बलिया की कमान संभाल रहे ओमवीर सिंह को अब बस्ती जिले की पुलिस कमान सौंपी गई है।

तबादला सूची के अनुसार, जौनपुर के निवर्तमान SP कुंवर अनुपम सिंह को पीएसी (PAC) मुख्यालय, लखनऊ में स्थानांतरित किया गया है। दूसरी ओर, गाजीपुर के SP ईराज राजा को बलिया जिले की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जालौन के SP विनय कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें गाजीपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला

मुजफ्फरनगर को मिला नया SSP

शासन द्वारा जारी आदेश में मुजफ्फरनगर, मऊ, बागपत, हापुड़, आजमगढ़, बाराबंकी और बरेली जैसे प्रमुख जिलों के कप्तानों के तबादले भी शामिल हैं। सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है।

जिले के कप्तानों के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में भी फेरबदल हुआ है। ए. सतीश गणेश को उत्तर प्रदेश यातायात एवं सड़क सुरक्षा का नया अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नियुक्त किया गया है, वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं के साथ-साथ अपराध विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इसके अलावा, आलोक राज नारायण को हरदोई से हटाकर मथुरा भेजा गया है, जबकि डीजीपी मुख्यालय में तैनात पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का प्रभार मिला है। मधुवन कुमार सिंह को आजमगढ़ से हापुड़ और सुरेश चन्द्र रावत को मथुरा से ट्रांसफर कर जालौन जिले का नया प्रभार दिया गया है।

रिपोर्ट- राजा शेख

यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला

Also Read: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणामः सीएम योगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.