‘सर, बिस्किट ले सकता हूं…’, CM फडणवीस के सामने समय रैना ने मुंबई साइबर सेल पर ली चुटकी

Mumbai News: स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वह महाराष्ट्र साइबर की ओर से आयोजित साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें सम्मानित किया।

मंच पर समय ने अपने अंदाज में मुंबई पुलिस और साइबर सेल पर चुटकी ली, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री समेत वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान शॉर्ट फिल्म और 1930 महाराष्ट्र साइबर एंथम भी लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में सीएम फडणवीस ने समय रैना समेत कई कलाकारों को सम्मानित किया।

सम्मान लेने मंच पर पहुंचे समय ने प्लेट से बिस्किट उठाते हुए कहा, ‘सर, बिस्किट ले सकता हूं?’ उनके इस अंदाज पर फडणवीस हंसने लगे।

Samay Raina

‘महाराष्ट्र साइबर और मेरा रिश्ता बहुत पुराना’

इसके बाद समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा कि महाराष्ट्र साइबर और उनका रिश्ता बहुत पुराना है।

उन्होंने 1930 नंबर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने यह नंबर सेव कर रखा है, क्योंकि कई बार इसी नंबर से उन्हें फोन आ जाता है।

समय ने आगे कहा कि महाराष्ट्र साइबर काफी एक्टिव है और चाहे कोई अमेरिका में हो या भारत में, साइबर सेल उसे पकड़ लेगा।

उन्होंने मजाक में कहा कि पहले साइबर सेल का अधिकारी एक कॉमेडियन के घर पहुंचा था और इस बार उसी कार्यक्रम में उन्हें सम्मान मिल रहा है।

समय की बात सुनकर मुख्यमंत्री फडणवीस समेत कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगे।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद हुई थी पूछताछ

समय रैना का महाराष्ट्र साइबर सेल से यह जुड़ाव इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि 2025 में उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े विवाद के बाद साइबर सेल ने उनसे पूछताछ की थी।

विवाद के दौरान शो का संबंधित कंटेंट हटाया गया था और समय जांच के सिलसिले में मुंबई पहुंचे थे।

ऐसे में उसी साइबर सेल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होना और मंच से उसी पर मजाक करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Also Read: अरशद वारसी की ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, इंश्योरेंस फ्रॉड में फंसी कॉमेडी और क्राइम की कहानी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.