सोरोस दंगों की फंडिंग करते हैं, ट्रंप ने कारोबारी पर लगाया गंभीर आरोप
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अरबपति कारोबारी और डेमोक्रेटिक पार्टी के बड़े डोनर जॉर्ज सोरोस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रंप ने कहा है कि सोरोस अमेरिका में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के लिए पैसे दे रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि उनका प्रशासन सोरोस पर RICO (रैकेटियर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशंस) एक्ट के तहत कार्रवाई कर सकता है।
शुक्रवार को फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, हम सोरोस की जांच करेंगे, क्योंकि मुझे लगता है कि यह उनके खिलाफ RICO का मामला है। यह सिर्फ विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि उससे कहीं ज्यादा है।
साइकोपैथ का गुट बताया
ट्रंप का यह बयान तब आया जब वॉशिंगटन डीसी के एक रेस्तरां में उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ। ट्रंप ने दावा किया कि इस प्रदर्शन के पीछे सोरोस का हाथ है। पिछले महीने भी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘ट्रुथ सोशल’ पर सोरोस और उनके बेटे को चेतावनी दी थी कि सरकार उन पर ‘नजर रख रही है’। उन्होंने दोनों को ‘साइकोपैथ का गुट’ भी बताया था।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोरोस 2020 से डेमोक्रेट्स को करोड़ों डॉलर का दान दे चुके हैं। दूसरी ओर, सोरोस के एनजीओ ओपन सोसाइटी फाउंडेशन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। NGO का कहना है कि वे न तो प्रदर्शनों के लिए पैसे देते हैं और न ही प्रदर्शनकारियों को सीधे तौर पर इकट्ठा करते हैं।
Also Read: Meerut News: चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

