बहराइच की दरगाह पर सपा नेता मसूद आलम खां ने चढ़ाई चादर, एकता का दिया संदेश

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और गोंडा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खां आज बहराइच पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध दरगाह हज़रत सैयद सालार मसूद गाजी रह. पर हाजिरी दी। उन्होंने मजार पर चादर चढ़ाकर देश और प्रदेश की तरक्की, अमन और भाईचारे के लिए दुआ की।दरगाह कमेटी ने मसूद खां का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर किया।

इस मौके पर मसूद खां ने कहा, “दरगाह गाजी सरकार हमारे देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल है। यहां सिर्फ मुसलमान ही नहीं, बड़ी संख्या में हिन्दू श्रद्धालु भी हाजिरी देने आते हैं। यह स्थान सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का प्रतीक है।”

मेले पर जताया अफसोस, हाईकोर्ट से जताई उम्मीद

मसूद खां ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि दरगाह पर वर्षों से लगने वाला मेला अब नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा, “इस मेले से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई थी।” साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अंतिम निर्णय में मेले के आयोजन की अनुमति अवश्य मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान लेखक जुनैद साहब ने अपनी पुस्तक ‘बहराइच- एक तारीखी शहर’ मसूद खां को भेंट की। मसूद खां ने इस पुस्तक को ऐतिहासिक धरोहर बताया और इसके लिए जुनैद साहब का आभार प्रकट किया। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन के संघर्षों की भी खुलकर सराहना की और कहा कि युवा नेतृत्व को आगे आकर समाज के लिए काम करना चाहिए।

कई प्रमुख चेहरे रहे मौजूद

इस अवसर पर कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें प्रमुख रूप से फैजुल हसन (पूर्व अध्यक्ष, AMU छात्र संघ), दिलशाद अहमद एडवोकेट (उपाध्यक्ष, दरगाह कमेटी), आकिब खान (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, मटेरा), फरमान खान, सैयद सैफ, जियाउर्रहमान खान, महफूज खान, अजमल खान, संजू नियाजी, तालिब खान, खुर्शीद अजहरी, अंसार सलमानी, कामरान खान, हसीब शेख, हाफ़िज़ तौकीर खान, एजाज अहमद, ज़ैद खान, अदनान खान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Also Read: Ansal API: लखनऊ मंडलायुक्त की अध्यक्षता में जांच समिति गठित, जानिए कमेटी में कौन-कौन शामिल?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.