UP News: सपा सांसद इकरा हसन का बड़ा ऐलान, सांसद निधि से बाबा समनदास मंदिर को देंगी 10 लाख रुपये

Sandesh Wahak Digital Desk: कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के उन कस्बे में आयोजित ज्ञान भिक्षु महाराज की 173वीं जयंती समारोह में हिस्सा लिया और इस मौके पर एक बड़ा ऐलान किया।

सांसद ने बाबा समनदास मंदिर के निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में बोलते हुए इकरा हसन ने बीजेपी सरकार पर जनकल्याण के कार्यों में जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगाया।

SP MP Iqra Hasan

उन्होंने कहा कि, “वर्तमान सरकार जनता के हितकारी कार्यों में रुकावटें पैदा करती है और जातिगत समीकरणों में उलझी रहती है। इससे समाज के वंचित वर्गों को नुकसान हो रहा है।”

सांसद ने कहा कि मंदिर का निर्माण धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है और ऐसे प्रयासों से समाज में आपसी भाईचारा और शांति का संदेश जाता है।

उनकी इस घोषणा का उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों, धार्मिक गुरुओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
प्रशासन ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी।

सांसद इकरा हसन की यह पहल क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Also Read: Kanpur News: प्रेम संबंध और 40 लाख की बीमा राशि के लिए मां ने प्रेमी के साथ मिलकर इकलौते बेटे की करवाई हत्या

Get real time updates directly on you device, subscribe now.