‘वह भाजपा के पोषित पिल्ले हैं’, सपा सांसद रमाशंकर राजभर ‘विद्यार्थी’ का ओपी राजभर पर तीखा हमला

Sandesh Wahak Digital Desk: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रमाशंकर राजभर ‘विद्यार्थी’ ने अत्यंत तीखा हमला बोला है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद ने राजभर को ‘भाजपा का पोषित पिल्ला’ बताते हुए आरोप लगाया कि जनता द्वारा हराए जाने के बाद उन्हें भाजपा ने पाला है। मंगलवार को बांसडीह में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद ने मीडिया से बातचीत में ये बयान दिए।

तेजस्वी के प्रचार को लेकर पलटवार

सपा सांसद ने ओमप्रकाश राजभर के उस आरोप का खंडन किया, जिसमें राजभर ने कहा था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव केवल यादव होने के नाते बिहार में तेजस्वी यादव का प्रचार करने जा रहे हैं।

रमाशंकर राजभर ‘विद्यार्थी’ ने पलटवार करते हुए कहा अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन के नेता हैं और वह गठबंधन धर्म निभाने के लिए बिहार जा रहे हैं। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा, “जब मैं सलेमपुर से चुनाव लड़ा था, तब ओमप्रकाश राजभर को उत्तर प्रदेश के राजभरों की चिंता नहीं थी। अब उन्हें बिहार के राजभरों की चिंता क्यों हो रही है?” सांसद ने आगे कहा कि एनडीए गठबंधन ने सुभासपा को बिहार में एक भी सीट नहीं दी, इसलिए ओमप्रकाश राजभर बेचैन हैं।

“भाजपा के पालतू कुत्ते हैं”

सपा सांसद ने तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा, “वह भाजपा के पालतू कुत्ते हैं जो भाजपा के इशारे पर ही भौंकता है। भाजपा जो कहेगी, वही यह दोहराएगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि ओमप्रकाश राजभर को राजभर समाज की कोई चिंता नहीं है।

Also Read: बलरामपुर के नवागत DM विपिन कुमार जैन ने संभाला कार्यभार, बोले- जन समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.