Bareilly News: सेवा संकल्प अभियान के तहत कान्हा गौशाला में गौवंश विशेष शिविर का आयोजन, गौवंशों की हुई स्वास्थ्य जांच

Bareilly News: बरेली में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान–2026 के तहत संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड–37, नदौसी स्थित कान्हा गौशाला में गौवंश विशेष शिविर एवं पशु स्वास्थ्य जांच/परामर्श का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गौवंशों के स्वास्थ्य की जांच, आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराने के साथ-साथ गौवंश संरक्षण, पशु कल्याण एवं संवेदनशीलता के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

गौवंशों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

शिविर का संचालन पंडित हरि ओम गौतम द्वारा किया गया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लगभग 500 गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने गौवंशों की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण करते हुए आवश्यकता के अनुसार उपचार, आवश्यक औषधियां एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत कान्हा गौशाला में गौवंश विशेष शिविर का आयोजन

महापौर ने लिया गौवंशों के स्वास्थ्य का जायजा

इस अवसर पर महापौर डॉ. उमेश गौतम ने शिविर में उपस्थित होकर पशु चिकित्सकों से गौवंशों के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को गौवंशों की नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक उपचार एवं बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर द्वारा गौ माता को माला पहनाकर सम्मान भी किया गया तथा गौवंश सेवा एवं संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपलब्ध कराई स्वास्थ्य सेवाएं

शिविर में डॉ. राजीव सिंह, डॉ. सुनैना सिंह, डॉ. सुमित एवं श्रीहरि शंकर द्वारा गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। चिकित्सकीय टीम द्वारा आवश्यकता के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराने के साथ गौवंशों के स्वास्थ्य एवं देखभाल संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत कान्हा गौशाला में गौवंश विशेष शिविर का आयोजन

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में महापौर डॉ. उमेश गौतम, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण, पर्यावरण अभियंता राजीव राठी, पशु कल्याण अधिकारी हरपाल सिंह, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सैनिटरी इंस्पेक्टर, उपसभापति पूनम राठौर सहित पार्षदगण एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

गौवंश विशेष शिविर के माध्यम से गौवंशों के स्वास्थ्य एवं संरक्षण के साथ-साथ पशु कल्याण और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार, परामर्श एवं ईयर टैगिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से गौवंशों की बेहतर देखभाल एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित यह पहल सेवा भावना, पशु कल्याण, संवेदनशीलता एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास रही।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: Bareilly News: स्मैक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.