Bareilly News: स्मैक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर

Bareilly News: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरेली की थाना कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए बरेली-शाहजहांपुर मार्ग से एक मादक पदार्थ तस्कर को दबोचा है। पकड़ा गया अभियुक्त इलाके में अवैध स्मैक की आपूर्ति करने की फिराक में था।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक हीरेन्द्र सिंह अपनी टीम (कांस्टेबल रियाज अली, राजीव पटेल व निखिल सिरोहा) के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बरेली-शाहजहांपुर रोड स्थित जाट गेट के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 55 वर्षीय अधेड़ को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार तस्कर हनीफ (उम्र लगभग 55 वर्ष), पुत्र हबीब शाह, ग्राम कैमुआ, थाना भमोरा, जिला बरेली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 60.98 ग्राम अवैध स्मैक, 1 सैमसंग मोबाइल फोन और 200 रुपये नकद बरामद किए हैं। वैध लाइसेंस/कागजात न दिखा पाने पर अभियुक्त को धारा 8/21 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अपराध से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया। थाना कैंट पर मु.अ.सं. 479/2026 दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उप-निरीक्षक हीरेन्द्र सिंह, उप-निरीक्षक इन्तजार हुसैन, और कांस्टेबल राजीव कुमार, रियाज अली व निखिल सिरोहा।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: Bareilly News: जनसुनवाई पोर्टल पर लापरवाही पड़ी भारी, डीएम ने खराब परफॉर्मेंस पर अफसरों का रोका वेतन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.