एक और दर्दनाक हादसा… पंजाब में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 8 की मौत
Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई मजदूरों की जान चली गई। लहरागागा-जाखल रोड (Lehragaga-Jakhal Road) पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पर काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 8 मजदूरों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के वक्त सड़क पर मनरेगा (MGNREGA) योजना के तहत करीब 23 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने कई मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे (Punjab Road Accident) में घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, मृतकों की वास्तविक संख्या और घायलों की कुल संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
राहत और बचाव व्यवस्था पर उठे सवाल
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन और एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने और मौके पर राहत कार्यों की व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हुए।
फिलहाल, हादसे (Punjab Road Accident) में करीब 8 लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। मृतकों की संख्या, घायलों की स्थिति और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Also Read: कोलकाता भगदड़ मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, पूजा कमेटी के सचिव व सुरक्षा प्रभारी समेत 7 गिरफ्तार

