Summer Health Care: चिलचिलाती गर्मी में नसों और मसल्स की हो रही हालत खराब? यहां जानें बचाव के आसान उपाय

Summer Health Care: गर्मियों की तपिश इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही है। सुबह से ही चिड़चिड़ापन, थकावट और लो एनर्जी जैसे लक्षण आम हो गए हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस मौसम का सबसे ज्यादा असर हमारी नसों और मांसपेशियों पर पड़ता है। अधिक पसीना निकलने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की कमी हो जाती है, जिससे मसल्स में ऐंठन और नसों में खिंचाव होने लगता है। ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

गर्मियों में शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए करें बदलाव

योगगुरु बाबा रामदेव के अनुसार गर्मियों में शरीर को स्वस्थ और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी बदलाव करना जरूरी है। सबसे पहले रोजाना कम से कम 30 मिनट योग और प्राणायाम करें, जिससे ब्लड फ्लो बना रहेगा और मसल्स को पोषण मिलेगा। साथ ही दिनभर में 4-5 लीटर पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

बाबा रामदेव मांसपेशियों और नसों की मजबूती के लिए आंवला, संतरा, नींबू, छाछ और मिक्स दालों के सेवन की सलाह देते हैं। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा, कपूर, हल्दी और नीम से बने लेप शरीर को ठंडक देने में बेहद कारगर हैं।

इस तरह से गर्मियों में बनाये नसों और मांसपेशियों को मजबूत

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से अश्वगंधा, गुग्गुल, गोखरू, पुनर्नवा और गिलोय का सेवन गर्मियों में नसों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ये जड़ी-बूटियां शरीर से विषैले तत्व निकालती हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती हैं।

बता दे, वज़न नियंत्रण में रखें, कम नमक और कम चीनी का सेवन करें और टाइट कपड़े पहनने से बचें। ये छोटे-छोटे कदम नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने में बड़ा योगदान दे सकते हैं।

Also Read: योग और परहेज से होगा लिवर मजबूत, फैटी लिवर का काल बनेगा आयुर्वेद – जानिए बचाव और इलाज के आसान उपाय

Get real time updates directly on you device, subscribe now.