सनी लियोनी ने पूरी की साउथ फिल्म की शूटिंग, कहा- हर एक पल और याद के लिए आभारी हूं
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपनी आगामी द्विभाषी साउथ फिल्म की शूटिंग आधिकारिक रूप से पूरी कर ली है। इस खास मौके पर उन्होंने सेट से जुड़ी यादों और पलों के लिए दिल से आभार जताया।
सनी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के रैप-अप से जुड़े कुछ फोटो शेयर किए और लिखा, अपने अगले द्विभाषी साउथ प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी करके बहुत खुशी हो रही है- हर एक पल और याद के लिए आभारी हूं। उन्होंने साथ में अपने निर्देशक पंपल्ली, सह-कलाकारों और क्रू मेंबर्स को टैग भी किया।
तस्वीरों में सनी केक काटती नजर आ रही हैं, उनके साथ पूरी टीम भी इस जश्न में शामिल थी। केक पर लिखा था, WM मूवीज, प्रोडक्शन नं. 2, इट्स ए रैप। यह फिल्म तमिल और तेलुगू दोनों भाषाओं में शूट की गई है और अब यह पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में प्रवेश कर रही है। फिल्म के शीर्षक और रिलीज़ डेट को लेकर जल्द ही और अपडेट आने की उम्मीद है।
इस बीच, सनी लियोनी अब हॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं। वह एक स्वतंत्र फिल्म में यूनाइटेड नेशंस की पीसकीपिंग सोल्जर की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें सनी को सैन्य पोशाक में हथियार थामे युद्ध-ग्रस्त पृष्ठभूमि के बीच खड़ा देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में वह एक हाई-टेक कंट्रोल रूम में नजर आ रही हैं, जो फिल्म की एक्शन से भरपूर कहानी की झलक देती है।

