‘बिहारी’ कमेंट पर विवाद में समय रैना, मनोज बाजपेयी बोले- मजाक ठीक है, लेकिन सम्मान भी जरूरी

Entertainment News: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने मजाक को लेकर विवादों में हैं।

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के एक हालिया एपिसोड में बिहारियों और कश्मीरी पंडितों को लेकर की गई टिप्पणियों पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

अब अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मजाक करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन इसमें सम्मान का ध्यान रखना भी जरूरी है।

मनोज बाजपेयी ने क्या कहा?

आईएएनएस से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा कि अगर ऐसी बातें मजाक के तौर पर कही गई हैं तो उन्हें इससे आपत्ति नहीं है।

उनके मुताबिक, लोगों को खुद पर हंसना और एक-दूसरे के साथ मजाक करना सीखना चाहिए। हालांकि, हास्य के साथ सम्मान भी बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मजाक करते समय सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि सामने वाले व्यक्ति और उसके क्षेत्र की भी इज्जत का ध्यान रखना चाहिए।

मनोज ने कहा कि अलग-अलग राज्यों और समुदायों के लोग अगर सहज होकर एक-दूसरे से मजाक कर सकें तो यह स्वस्थ समाज की निशानी है।

मनोज ने सुनाया अपने शुरुआती दिनों का किस्सा

मनोज बाजपेयी ने दिल्ली में अपने शुरुआती दिनों का एक अनुभव भी साझा किया।

उन्होंने बताया कि जब वह करीब 18 साल के थे और पहली बार बस में चढ़ रहे थे, तब उन्हें बस में चढ़ने के नियमों की जानकारी नहीं थी।

इस दौरान ड्राइवर ने उन्हें ‘बिहारी’ कहकर पीछे के गेट से चढ़ने को कहा था।

Samay Raina

मनोज ने बताया कि उन्हें इस बात का बुरा नहीं लगा, क्योंकि वह वास्तव में बिहार से थे और शहर में नए होने के कारण नियम नहीं जानते थे।

उन्होंने कहा कि बाद में अलग-अलग राज्यों के लोगों से दोस्ती होने पर सभी एक-दूसरे के साथ मजाक करते थे और किसी को बुरा नहीं लगता था।

क्या है पूरा विवाद?

इंडियाज गॉट लेटेंट के एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन शेरोन वर्मा पैनलिस्ट के तौर पर शामिल हुईं।

शो के दौरान समय ने मजाक-मजाक में शेरोन को लेकर कहा- ये इतनी बिहारी है कि इसे ‘इबोला’ का मतलब लगता है कि किसी ने कुछ कहा, यानी बोला है।

समय रैना के कमेंट पर पलटवार करते हुए शेरोन कहती हैं- समय इतना कश्मीरी है कि उसे ‘स्टोन’ पसंद है।

इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। इसी बीच मनोज बाजपेयी ने कहा कि हास्य और मजाक अपनी जगह हैं।

लेकिन किसी समुदाय या व्यक्ति के प्रति सम्मान बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।

Also Read: एक ही दिन रिलीज होंगी ‘King’ नाम से दो फिल्में, शाहरुख खान और नागार्जुन आमने-सामने

Get real time updates directly on you device, subscribe now.