एक ही दिन रिलीज होंगी ‘King’ नाम से दो फिल्में, शाहरुख खान और नागार्जुन आमने-सामने
Mumbai News: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खास बात यह है कि इसी दिन साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की फिल्म ‘किंग 100’ भी बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।
शाहरुख खान की ‘किंग’ में उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अभय वर्मा और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे एक बड़े एक्शन प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया जा रहा है।
नागार्जुन की ‘किंग 100’ का टीजर रिलीज
वहीं नागार्जुन की फिल्म का पूरा नाम ‘किंग 100’ है। आर.ए. कार्तिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर 29 अगस्त को नागार्जुन के 67वें जन्मदिन पर जारी किया गया।

टीजर में अभिनेता जबरदस्त एक्शन और स्वैग वाले अंदाज में नजर आए, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
नागार्जुन इस फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े हैं।
फिल्म का निर्माण अन्नपूर्णा स्टूडियोज के बैनर तले किया जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगा बड़ा क्लैश?
दोनों फिल्मों की रिलीज एक ही दिन होने के बावजूद इनके बीच सीधी टक्कर की संभावना कम मानी जा रही है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शाहरुख की ‘किंग’ हिंदी में रिलीज होगी, जबकि नागार्जुन की ‘किंग 100’ तेलुगु दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
ऐसे में 24 दिसंबर को दर्शकों को एक ही दिन दो अलग-अलग फिल्मों में दो सुपरस्टार्स के ‘किंग’ अवतार देखने को मिलेंगे।

