क्रिकेट छोड़ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे विराट कोहली? राहुल द्रविड़ ने खोला राज, बोले- वो नकल करने में माहिर

Bollywood News: विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के बड़े नामों में शामिल हैं, लेकिन क्या वह आने वाले समय में बॉलीवुड में भी नजर आ सकते हैं?

इस सवाल का जवाब पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने एक इंटरव्यू के दौरान दिया।

द्रविड़ ने विराट की मिमिक्री और कैमरे के सामने उनके अनुभव का जिक्र करते हुए उन्हें एक्टिंग के लिए उपयुक्त बताया।

इंटरव्यू में जब राहुल द्रविड़ से पूछा गया कि उनकी टीम का कौन सा खिलाड़ी बॉलीवुड एक्टर बन सकता है, तो उन्होंने पहले सुनील गावस्कर, सैयद किरमानी और अजय जडेजा के फिल्मों में काम करने का जिक्र किया।

इसके बाद द्रविड़ ने विराट कोहली का नाम लिया। उन्होंने कहा कि विराट दूसरे लोगों की नकल उतारने में काफी अच्छे हैं।

द्रविड़ के मुताबिक, जब विराट टीम में नए खिलाड़ी के तौर पर आए थे, तब वह सीनियर खिलाड़ियों की मिमिक्री किया करते थे और इसमें काफी माहिर थे।

‘विराट ने कई विज्ञापनों में काम किया है’

द्रविड़ ने यह भी कहा कि विराट लंबे समय से विज्ञापनों में काम कर रहे हैं और कैमरे के सामने उनका काफी अनुभव है।

इंटरव्यू में मौजूद होस्ट ने विराट की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी जिक्र किया और कहा कि वह विराट को एक्टिंग के टिप्स दे सकती हैं।

Rahul Dravid

विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात भी एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद विराट कई विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं।

खुद एक्टिंग नहीं करेंगे राहुल द्रविड़

जब राहुल द्रविड़ से पूछा गया कि क्या वह खुद फिल्मों में काम करना चाहेंगे, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह ऐसा नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी ताकत पता है और वह खुद को बेवकूफ नहीं बनाएंगे।

इससे पहले कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी विराट कोहली की एक्टिंग क्षमता की तारीफ कर चुके हैं।

हालांकि, विराट के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में वह फिल्मों में कदम रखेंगे या नहीं, यह भविष्य में ही साफ होगा।

Also Read: ‘पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं’, मीका सिंह ने बताया क्यों है इस देश से लगाव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.