T20I Record: टी20 इंटरनेशनल के टॉप गेंदबाजों की लिस्ट में राशिद खान नंबर-1, भारतीय खिलाड़ी टॉप-5 से बाहर

Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 क्रिकेट को आमतौर पर बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है, लेकिन इस फॉर्मेट में कई गेंदबाजों ने अपनी सटीक लाइन, लेंथ और विविधता के दम पर बल्लेबाजों को नाकों चने चबवाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।

खास बात यह है कि इस लिस्ट के टॉप-5 गेंदबाजों में कोई भारतीय शामिल नहीं है।

राशिद खान – अफगानिस्तान

T20I Record

अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में 106 मैचों में 179 विकेट लेकर नया इतिहास रच दिया है। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 5/3 रहा है।

राशिद की औसत 13.79 और इकॉनमी 6.09 रही है। उन्होंने एक बार फिर साबित किया है कि टी20 में भी स्पिनरों की भूमिका निर्णायक हो सकती है।

टिम साउदी – न्यूजीलैंड

T20I Record

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी 126 मैचों में 164 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 रहा है।

साउदी की स्विंग गेंदबाजी और नई गेंद से निरंतर सटीक लाइन-लेंथ ने उन्हें लंबे समय तक कीवी टीम का सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बनाए रखा।

मुस्तफिजुर रहमान – बांग्लादेश

T20I Record

तीसरे स्थान पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान हैं। अपने स्लोअर और कटर्स के लिए मशहूर मुस्तफिजुर ने 121 मैचों में 152 विकेट झटके हैं।

उनका बेस्ट स्पेल 6/10 रहा है, जो टी20 इतिहास के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है।

ईश सोढ़ी – न्यूजीलैंड

T20I Record

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने 128 मैचों में 150 विकेट लिए हैं और चौथे स्थान पर हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/12 रहा है।

मिडल ओवरों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता ने उन्हें कीवी टीम का अहम हथियार बना दिया है।

शाकिब अल हसन – बांग्लादेश

T20I Record

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन हैं। उन्होंने 129 मैचों में 149 विकेट झटके हैं।

उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 5/20 रहा है। शाकिब टी20 के सबसे स्थिर ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं और कई बार अकेले दम पर मैच पलट चुके हैं।

Also Read: ‘नेट प्रैक्टिस नहीं, टॉस प्रैक्टिस करो…’, अश्विन ने शुभमन गिल को दी खास सलाह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.