तेजस्वी अभी बच्चा है, चुनाव के बाद झुनझुना पकड़ाएंगे, तेज प्रताप ने राघोपुर जाकर छोटे भाई को ललकारा
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें नज़दीक हैं (वोटिंग 6 और 11 नवंबर को है), लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा लालू परिवार की अंदरूनी कलह की है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, जिन्हें हाल ही में परिवार और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निकाल दिया गया था, अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के बैनर तले महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह लगातार अपने ही छोटे भाई और RJD नेता तेजस्वी यादव पर तीखे हमले बोल रहे हैं।
#WATCH पटना (बिहार): जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपने भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव के बारे में कहा, "अभी वो बच्चा है। चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे… वो हमारे क्षेत्र में गए तो हम भी उनके क्षेत्र में चले… pic.twitter.com/KpamLURHAz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
तेजस्वी यादव पर तीखी टिप्पणी
महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बारे में एक तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, अभी वो बच्चा है। चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे। तेज प्रताप ने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि तेजस्वी उनके क्षेत्र (महुआ) में गए थे, इसलिए वह भी अब उनके क्षेत्र में जाएँगे। उन्होंने कहा, वो हमारे क्षेत्र में गए तो हम भी उनके क्षेत्र में चले गए। फिर जाएँगे राघोपुर।
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। बड़े भाई तेज प्रताप का राघोपुर जाकर प्रचार करना सीधे तौर पर तेजस्वी यादव को चुनौती देने जैसा है। लालू यादव द्वारा पार्टी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल का गठन किया और अब वह अपने भाई के ख़िलाफ़ ताल ठोक रहे हैं, जिससे इस चुनाव में परिवार के भीतर की दरार साफ़ नज़र आ रही है।

