तेज प्रताप यादव ने महुआ सीट से किया नामांकन, बहन रोहिणी आचार्य ने दिया भावुक संदेश

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजनीतिक दलों के बीच घमासान तेज हो गया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के मुखिया तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को महुआ विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन से पहले, तेज प्रताप को उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश के साथ शुभकामनाएं दी हैं।

भाई तेज प्रताप यादव के नामांकन पर रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। तुम्हें दुनिया की सारी सफलता और ख़ुशियाँ मिलें और तुम हमेशा उजाले की तरह आगे बढ़ते रहो भाई, ढेरों शुभकामनाएँ, स्नेह व आशीर्वाद।

इससे पहले, रोहिणी आचार्य ने राजद नेता और अपने दूसरे भाई तेजस्वी यादव के नामांकन पर भी उत्साह दिखाते हुए ट्वीट किया था। रुख हवा ने बदल लिया, बिहार ने फ़ैसला कर लिया, बदलाव कर दिखाएँगे, तेजस्वी की अगुवाई में नया बिहार बनाएँगे।

माता-पिता और दादी का आशीर्वाद

नामांकन भरने जाते समय, जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव पूरे आत्मविश्वास में दिखे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, मुझे मेरे माता-पिता के साथ-साथ मेरी दादी का भी आशीर्वाद प्राप्त है। मेरी दादी मुझे सबसे प्रिय हैं। मेरे गुरु भी मेरे साथ वृन्दावन से यहां हैं। महुआ के लोग मुझे बुला रहे हैं। तेज प्रताप ने ज़ोर देकर कहा कि अगर आपके पास माता-पिता और ‘दादी’ का आशीर्वाद है तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं है।

Also Read: विदेश जाने की अनुमति नहीं मिलने से शिल्पा शेट्टी ने रद्द किया LA दौरा, हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.