Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी ऐलान, ’14 जनवरी को हर महिला के खाते में आएंगे 30 हजार’
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमने से पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कई बड़े वादों की झड़ी लगा दी।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस बार जनता “बदलाव” के मूड में है और यह चुनाव “परिवर्तन का वोट” होगा। तेजस्वी ने दावा किया कि महागठबंधन की सरकार बनते ही राज्य में ‘माई-बहिन मान योजना’ लागू की जाएगी।

तेजस्वी यादव ने वादा किया कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी (मकर संक्रांति) के दिन महिलाओं के खातों में 30,000 रुपये सालाना की पहली किस्त भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में जीविका दीदियों के साथ शोषण हुआ है, इसलिए नई सरकार आने पर उन्हें स्थायी किया जाएगा और 30,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
साथ ही, जीविका कैडर की महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये और 5 लाख रुपये का बीमा कवर देने की घोषणा की गई।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिसकर्मी, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य सरकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग गृह जिले से 70 किमी के दायरे में की जाएगी।
किसानों के लिए उन्होंने घोषणा की कि धान पर ₹300 और गेहूं पर ₹400 प्रति क्विंटल बोनस, साथ ही मुफ्त सिंचाई बिजली दी जाएगी।
तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनने पर पैक्स (Primary Agricultural Credit Society) के प्रतिनिधियों को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा और उनके लिए मानदेय व्यवस्था भी लागू की जाएगी।
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “बीजेपी ने न तो अब तक कोई काम किया, न किसी को करने दिया।”
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होना है। इसके प्रचार का दौर 4 नवंबर शाम 5 बजे थम जाएगा।
तेजस्वी यादव ने प्रचार समाप्त होने से पहले ही महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का भरोसा देकर चुनावी मैदान में बड़ा दांव चला है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.