JNU में फिर गरमाया माहौल, उमर खालिद की किताब पर कार्यक्रम से बढ़ी तनातनी, लगे रिहाई के नारे

Delhi News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच तनातनी देखने को मिली। पूर्व छात्र उमर खालिद की किताब पर आयोजित परिचर्चा को लेकर परिसर में नारेबाजी हुई और ABVP तथा छात्र संघ के बीच माहौल गरमा गया।

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम पहले स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज-1 के सभागार में आयोजित होना था, लेकिन JNU प्रशासन ने इसकी अनुमति रद्द कर दी थी। इसके बावजूद शाम को परिचर्चा स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के बाहर आयोजित की गई।

उमर खालिद की रिहाई के लगे नारे

परिचर्चा उमर खालिद की पुस्तक ‘Fractured Communities: Adivasi History and the Politics of Power’ पर केंद्रित थी। कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों की ओर से ‘उमर खालिद को रिहा करो’ के नारे लगाए गए।

JNU छात्र संघ पहले भी सार्वजनिक रूप से उमर खालिद की रिहाई की मांग करता रहा है। वहीं, कार्यक्रम को लेकर ABVP और छात्र संघ के बीच भी नारेबाजी हुई। ABVP की ओर से ‘छात्र संघ की कब्र खुदेगी’ जैसे नारे लगाए जाने की बात सामने आई है।

अनुमति रद्द होने के बावजूद हुआ कार्यक्रम

प्रशासन की ओर से सभागार में कार्यक्रम की अनुमति रद्द किए जाने के बाद इसे परिसर के बाहर आयोजित किया गया। इससे विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों के बीच पहले से चले आ रहे वैचारिक मतभेद एक बार फिर सामने आ गए।

फिलहाल, कार्यक्रम के दौरान हुई नारेबाजी को लेकर परिसर का माहौल तनावपूर्ण रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति और छात्र संगठनों के बीच विवाद के कारण यह परिचर्चा चर्चा में आ गई है।

Also Read: ‘हमें अमित शाह की राय नहीं चाहिए’, राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.