निशु आजाद मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Sandesh Wahak Digital Desk: निशु आजाद मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुद को इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पटियाला हाउस कोर्ट के जज के आवास पर पेश किया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

यह मामला तब तूल पकड़ा जब भारद्वाज का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान नाबालिग प्रदर्शनकारी निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट का दावा किया था और राजनीतिक पहुंच की डींग हांकी थी। इसके विरोध में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी), सांसद चंद्रशेखर, सांसद पप्पू यादव और इंडियन यूथ कांग्रेस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो, एससी/एसटी और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

चिराग पासवान ने दर्ज कराई शिकायत, न्याय का दिया भरोसा

वीडियो में नाम घसीटे जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पटना में मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरोपी ने उनके और अन्य राजनेताओं के नाम का गलत इस्तेमाल किया है, जिसके खिलाफ उन्होंने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच के जरिए न्याय दिलाना सुनिश्चित करेगी।

Also Read: CBI ने धोखाधड़ी मामले में सुभाष चंद्रा के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर, NCLAT से भी झटका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.