सरकार स्वदेशी का ढोंग कर रही, गांवों के उत्पाद की अनदेखी: लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह

Sandesh Wahak Digital Desk: लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने केंद्र सरकार पर ‘स्वदेशी’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के नारों के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सरकार की नीतियां विदेशी कंपनियों के हित में काम कर रही हैं, जबकि गांवों में तैयार किए गए स्वदेशी उत्पादों की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है।

विदेशी कंपनियों को बढ़ावा, स्वदेशी को नजरअंदाज

चौधरी सुनील सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार सिर्फ “स्वदेशी” की नौटंकी कर रही है। उन्होंने तर्क दिया कि अगर सरकार वास्तव में स्वदेशी उत्पादों को लेकर गंभीर होती, तो वह गांवों में बने उत्पादों की खरीद और मार्केटिंग का जिम्मा स्वयं उठाती। उन्होंने कहा “आज स्थिति यह है कि अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि गांवों में मेहनत से तैयार किए गए स्वदेशी सामानों को बाजार तक पहुंचाने वाला कोई नहीं है।”

राष्ट्रीय ई-कॉमर्स मंच की मांग

चौधरी सुनील सिंह ने गांवों और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सरकार से तत्काल एक “राष्ट्रीय स्वदेशी ई-कॉमर्स मंच” स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस सरकारी मंच पर देश भर के गांवों के उत्पादों का प्रचार, बिक्री और वितरण सरकारी निगरानी में होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, “जब तक गांवों का उत्पाद गांव से बाहर नहीं निकलेगा, तब तक चौधरी चरण सिंह का सपना कभी पूरा नहीं होगा।” सुनील सिंह ने जोर दिया कि इस तरह के मंच से किसानों, बुनकरों, कारीगरों और छोटे उत्पादकों को उनके उत्पादों का वास्तविक मूल्य मिल पाएगा।

Also Read: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में ‘सिद्धार्थोत्सव’ का भव्य उद्घाटन, कुलपति ने बताया ‘सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.